लोग हो जाते हैं चोटिल, पार्षद जी सड़क बनवा दीजिये|

Share this post with your friends

आगरा : एमजी न्यूज़ नेटवर्क :                                                                                                                                                                                                          रिपोर्ट : विनोद कुशवाह 

डी 648/11 से लेकर डी 652 तक की सड़क की स्थिति गड्डेदार और जर्जर होने के कारण क्षेत्रीय निवासियों को क्षेत्रीय पार्षद से सड़क के पुनः निर्माण के लिए मार्मिक अपील करनी पड़ी है |

गड्डों से गुजरते राहगीर

ज्ञात हो कि अभी हाल ही मे हुये नगर निगम चुनाव में कमला नगर के ए,बी,सी,डी, ब्लॉक से भारतीय जनता पार्टी के पंकज अग्रवाल क्षेत्रीय पार्षद निर्वाचित हुये हैं ऐसे मे क्षेत्रीय निवासियों को क्षेत्रीय पार्षद से काफी उम्मीदें हैं जिसको लेकर 28 मई को डी ब्लॉक कमला नगर विकास समिति के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल एडवोकेट ने क्षेत्रीय पार्षद को लिखे एक पत्र के माध्यम से उक्त सड़क के निर्माण की मांग की है | श्री अग्रवाल ने अपने पत्र के माध्यम से बताया कि उपरोक्त सड़क का निर्माण सन 2004 मे हुआ था जिसको अभी तक 19 वर्ष व्यतीत हो गए हैं |

सड़क पर भरा हुआ पानी

जब से सड़क बनी है तब से अभी तक कई विभाग विभिन्न योजनाओं के लिए कई बार सड़क की खुदाई कर चुके हैं और प्रत्येक विभाग प्रत्येक बार सड़क  की आधी-अधूरी मरम्मत करके चले जाते हैं जिस कारण वर्तमान मे पूरी सड़क में काफी गड्डे हैं, जिनके कारण आए दिन राहगीरों के साथ हादसे होते रहते हैं श्री अग्रवाल ने यह भी बताया कि क्षेत्र मे कई आवारा कुत्ते भी हैं जो कि राह चलते राहगीरों पर हमलावर हो जाते हैं कुत्तों के भौकने और सड़क मे गड्डे होने के कारण कई बार गंभीर हादसे भी हो जाते हैं |

सड़क पर भरे हुये पानी के बीच निकलते हुये राहगीर

आने बाले समय मे बारिश का भी मौसम आने बाला है ऐसे मे बारिश से पहले क्षेत्रीय निवासियों ने सड़क निर्माण की मांग की है |  

बारिश से पहले ही धसी हुई सड़क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *