रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन (आरएफए) से किया जा सकता है लम्बे समय से होने बाले दर्द का निवारण : डॉ०अर्चना अग्रवाल
एम जी न्यूज़ नेटवर्क : आगरा : एस एन मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया विभाग में शनिवार को एस एन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता के संरक्षण में एडवांस्ड पेन मैनेजमेंट के लिए रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन (RFA) मशीन द्वारा लंबे समय से दर्द से ग्रसित मरीजों के दर्द निवारण हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में डॉ अर्चना अग्रवाल आचार्य एवं विभागाध्यक्ष एनेस्थीसिया विभाग द्वारा बताया गया कि रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन RFA मशीन के द्वारा जिन मरीजों में लंबे समय से दर्द रहने की समस्या है जैसे कि कैंसर से पीड़ित मरीज में दर्द, लंबे समय से कमर में दर्द, घुटने का दर्द, गर्दन, कंधा आदि के दर्द को रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन RFA मशीन द्वारा मरीज के दर्द का निवारण किया जा सकता है। डॉ अमृता गुप्ता ने बताया कि रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन RFA मशीन के द्वारा एक करंट बनता है जो कि नस के क्षेत्र को गर्म करता है और उसको नष्ट कर देता है जिससे मस्तिष्क में दर्द के संकेत नहीं जा पाते हैं इस उपचार के द्वारा मरीज को लगभग 2 साल तक दर्द नहीं होता है जिसके कारण ज्यादातर मरीजों में रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन RFA ट्रीटमेंट के बाद दर्द निवारण दबा की जरूरत नहीं पड़ती है।

ज्ञात हो कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि डॉ टी. पी. सिंह, उपप्रधानाचार्य एसएन मेडिकल कॉलेज तथा आचार्य एवं विभागाध्यक्ष सर्जरी विभाग डॉ प्रशांत लवानियाँ रहे। कार्यशाला के आयोजन से पूर्व अतिथियों एवं विभाग के डॉक्टर द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, कार्यशाला में गेस्ट फैकल्टी डॉक्टर गौरव शर्मा, प्रोफेसर एसएमएस जयपुर एवं डॉक्टर मिथिलेश मिश्रा, सीनियर कंसल्टेंट गंगाराम अस्पताल द्वारा भी मरीज का रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन RFA मशीन द्वारा उपचार किया गया।
इस कार्यशाला में डॉ योगिता द्विवेदी एवं डॉ अर्पित सक्सेना का विशेष योगदान रहा। कार्यशाला में डॉ अपूर्व मितल, डॉ राजीव पुरी, डॉ जूही सिंघल, डॉ दीपिका, डॉ मंजरी, डॉ अनुभव डॉ लव प्रिया, डॉ साधना ,डॉ नरेंद्र, डॉ पुष्पेंद्र, डॉ प्रणय चकोटिया, डॉ अखिल प्रताप ,डॉ प्रीति भारद्वाज, आदि उपस्थित रहे।
