नर्सिंग संवर्ग के प्रथम सेमेस्टर छात्र छात्राओं का हुआ शपथ ग्रहण समारोह
एम जी न्यूज़ नेटवर्क : आगरा : शुक्रवार को एस एन मेडिकल कॉलेज के कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के ब्लॉक ए, एम पी हॉल में एस एन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रशांत गुप्ता के निर्देश पर नर्सिंग संवर्ग के प्रथम सेमेस्टर के छात्र छात्राओं का हुआ शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया |

कार्यक्रम में डाॅ० मनोज कुमार यादव ने शपथ ग्रहण समारोह एवं लेम्प लाईटिंग कार्यक्रम की महत्ता पर व्याख्यान दिया। उन्होने फ्लोरेंस नाईटींगेल की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा उनको आदर्श मानते हुए चिकित्सीय सेवा में समर्पण, साहस, ईमानदारी एवं ह्दयपूर्वक मरीजों की सेवा करने हेतू मार्गदर्शित किया। डाॅ सीमा यादव, प्रधानाचार्या काॅलेज ऑफ नर्सिंग, एस एन मेडिकल काॅलेज आगरा एवं स्कूल ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्या सुजाता तोमर ने अपने विचार रखे एवं समस्त छात्र छात्राओं को बधाई दी |
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ० प्रशांत गुप्ता प्राचार्य एस एन मेडिकल काॅलेज आगरा, विशिष्ठ अतिथि डाॅ संगीता गोयल (एस आई सी), डाॅ गजेंद्र विक्रम सिंह (सी एम एस/मेडिकल कॉलेज) डाॅ बृजेश शर्मा (सी एम एस ) तथा अति विशिष्ठ अतिथि डाॅ एस पी बिश्नोई( विभागाध्यक्ष फार्माकोलोजी), डाॅ सीमा यादव ( प्रधानाचार्या काॅलेज ऑफ नर्सिंग), शुश्री सुजाता तोमर (प्रधानाचार्या स्कूल ऑफ नर्सिंग), श्रीमती कुंती चौहान (मैट्रन) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन से पूर्व प्राचार्य डाॅ० प्रशांत गुप्ता ने आशीर्वाद स्वरूप नवीन छात्र छात्राओं को ईमानदारी से मानवीय सेवा के लिए प्रेरित किया।
