एस० एन० मेडिकल कॉलेज में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग ने किया सी एम ई का आयोजन |

Share this post with your friends

एम जी न्यूज़  नेटवर्क : आगरा : एस एन मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग द्वारा   महिलाओं  से सम्बंधित रोग  पर आज एक सी एम ई  का आयोजन मेडिकल के छात्र-छात्राओं के लिए किया गया |

सी एम ई  में स्त्री एवं प्रसूति रोग  विभाग  की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ रिचा सिंह ने बताया की  कुछ महिलाओं को डिलीवरी के बाद और अधिकतर  महिलायों को मीनोपॉज के बाद यूरीन लीक की समस्या हो जाती है परंतु शर्म की वजह से वे इसका जिक्र नहीं कर पातीं जिससे उनको काफी दिक्कत उठानी पड़ती है |

कार्यक्रम में माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करती हुईं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर सरोज सिंह

मेडिकल के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित इस सी एम ई  में सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर प्रशांत लवानियां ने छात्र छात्राओं को इस रोग की चिकित्सा पर व्याख्यान प्रस्तुत किया डॉक्टर प्रशांत लवानियां ने वीडियो प्रजेंटेशन के माध्यम से अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया और बताया कि सर्जरी के दौरान किस प्रकार की सावधानियाँ बरतते हुए मरीज की इस समस्या का समाधान किया जाता है | अपने व्याख्यान के दौरान डॉक्टर लवानियां ने सी एम ई  में मौजूद विभिन्न चिकित्सकों के व्याख्यान से सम्बंधित प्रश्नों के उत्तर भी दिए |

कार्यक्रम में एस एन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता को पौधा भेंट करती हुईं विभाग अध्यक्ष प्रोफ़ेसर डॉक्टर रिचा सिंह

सी एम ई  में दूसरा व्याख्यान बैंगलोर से आये सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर  रिंज़ पॉलोज़ ने दिया, डॉक्टर पॉलोज़ ने अपना व्याख्यान फैक्टर 7A पर दिया उन्होंने बताया कि यह किस तरह से मरीज की बॉडी पर काम करता है और यह डिलीवरी के बाद ज्यादा ब्लीडिंग होने पर दिया जाता है डॉक्टर पॉलोज़ ने यह भी बतया कि  इसकी उपलब्धता अभी सीमित ही है ।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर डॉक्टर रिचा सिंह पौधा ग्रहण करते हुए

सी एम ई  की मुख्य अतिथि डॉक्टर सरोज सिंह ने अपने वक्तव्य में बताया की महिलाओं की मृत्यु दर को कैसे कम किया जा रहा है वहीं डॉक्टर टी पी सिंह ने बताया कि रिकॉम्बिनेंट फैक्टर 7 डेंगू में  भी इस्तेमाल हो रहा है ।

कार्यक्रम में अपना व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर प्रशांत लवानियां

सी एम ई का शुभारंभ एस०एन० मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता ने माँ सरस्वती की आराधना से किया सी एम ई की मुख्य अतिथि डॉक्टर सरोज सिंह ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया डॉक्टर पूनम यादव का प्रमुख योगदान रहा |

कार्यक्रम में अपना व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर रिंज़ पॉलोज़

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर निधि, डॉक्टर शिखा, डॉक्टर उर्वशी, डॉक्टर मीनल, डॉक्टर रुचिका गर्ग, डॉक्टर अनु, डॉक्टर रेखा, डॉक्टर मोहिता, डॉक्टर आकांक्षा उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *