देवताओं ने दधीचि से अस्थियां मांगी थी, हम बुजुर्ग आपसे 20 मिनट का समय मांग रहे हैं मुख्यमंत्री जी : मनोहर सिंह बघेल
एम जी न्यूज़ नेटवर्क : ललितपुर : ललितपुर की पोस्ट तालबेहट के ग्राम सुनौरा के निवासी उत्तर-प्रदेश जलनिगम से रिटायर्ड प्रोजेक्ट इंजिनियर मनोहर सिंह बघेल ने उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बहुत ही भावुक पत्र लिखा है |उत्तर-प्रदेश जलनिगम से रिटायर्ड मनोहर सिंह बघेल ने पत्र के माध्यम से अपनी अंतिम इच्छा मुख्यमंत्री को लिखी है उन्होंने लिखा है कि हमारी अंतिम इच्छा केबल एक है कि अपने अमूल्य समय में से केवल 20 मिनट वार्ता हेतु हमारी एसोसिएशन के सचिव एवं अन्य दो जानो को प्रदान करने की कृपा करें | श्री बघेल ने अपने पत्र में आगे लिखा कि देवताओं ने पूज्य महाराज दघीचि से उनकी अस्थियां मांगी थी, वे देवता थे | हम जनमानस केवल 20 मिनट का समय मांग रहे हैं और वह भी इस युग के एक महान एवं उच्च शिखर के संत महात्मा से |
आशा है श्री चरणों में प्रार्थना पत्र पहुंचेगा और योगी महाराज हमारी अंतिम इच्छा पूर्ण करेंगे |
इसी मांग को लेकर उत्तर-प्रदेश जल निगम से रिटायर्ड देवरिया निवासी सहायक अभियंता हसनैन खान ने भी प्रदेश के मुख्यमंत्री को 20 मिनट का समय मुलाक़ात के लिए दिए जाने की मांग बाला पत्र लिखा है श्री खान ने अपने पत्र में लिखा है कि मेरे संवर्ग ( उत्तर-प्रदेश जलनिगम से रिटायर्ड ) के सैकड़ों सदस्य अपनी जायज़ मांगों को पाने के इंतज़ार में स्वर्गवासी हो गएँ हैं और जो बचे हैं उनमे से भी 50 प्रतिशत से अधिक 70 वर्ष से अधिक आयु के हैं और जीतेजी उनकी समस्यों का समाधान नहीं हो पायेगा तो वो भी अपनी उम्मीदों को लेकर स्वर्गवासी हो जायेंगे |
पेंशनर्स का कहना है कि जलनिगम के पुनर्गठन के बाद उनकी स्थिति और अधिक जटिल हो गई है, लेकिन इसके बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान आज तक नहीं हो सका।
कई माह से लंबित हैं पेंशन व डीआर से जुड़े मामले |
पत्र के अनुसार, जलनिगम प्रशासन और संबंधित विभागों को कई बार अवगत कराने के बावजूद —
पेंशन समय पर नहीं मिल रही
महंगाई राहत (DR) राज्य कर्मचारियों के समान नहीं दी जा रही
स्थिति यह है कि कई बुजुर्ग पेंशनर्स अपने अधिकार प्राप्त किए बिना ही इस दुनिया से विदा हो चुके हैं।
प्रतिनिधिमंडल को न्याय की उम्मीद
एसोसिएशन को विश्वास है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इस मानवीय विषय को गंभीरता से लेते हुए पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक और त्वरित कार्रवाई के निर्देश देंगे।

