सकारात्मक ऊर्जा और पांच तत्वों से जीवन की हर समस्या और बीमारी से पा सकते निजात : डॉ० आई एस बंसल
एम जी न्यूज नेटवर्क : आगरा : मंगलवार को आगरा के यूथ हॉस्टल में स्पिरिचुअल फाउंडेशन द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन करके फाउंडेशन के चेयरमेन डॉ० आई एस बंसल ने पत्रकारों को बताया कि किस प्रकार से सम्पूर्ण मानवजाति अपने शरीर की सकारात्मक ऊर्जा और पांच तत्वों का उपयोग करके अपने जीवन में आने बाली तमाम समस्यायों और बीमारियों को पूर्ण आध्यात्मिक और वैज्ञानिक तरीके से समाप्त कर सकती है |

डॉ० बंसल ने बताया कि हम सभी के शरीर में ही एक सकारात्मक ऊर्जा छिपी रहती है जिसका उपयोग करके हम हर तरह की बिमारी, हर तरह के वायरस, प्राकृतिक आपदा, और समाज में हो रहे अपराध को पूरी तरह से समाप्त कर सकते हैं | इस सकारत्मक ऊर्जा के माध्यम से आप पता लगा सकते हैं कि कौन सी पुस्तक पढ़ने से आपको कौन सी परेशानी आती है और कौन सी पुस्तक पढ़ने से आपको फायदा होगा, इस सकारात्मक ऊर्जा का वर्णन हर ग्रन्थ में हुआ है |पहले इस सकारात्मक ऊर्जा को पाने में लाखों वर्ष लग जाते थे लेकिन अब मानव जाती में यह पहली बार संभव हुआ है की यह सकारात्मक ऊर्जा हमको तत्क्षण मिल रही है |डॉ ० बंसल ने बताया कि आज हम जिस पद्धति के बारे में बता रहे हैं इस पद्धति द्वारा हम स्वम के गुरु व् डॉक्टर बन जाते हैं, इस पद्धति के द्वारा कृषि से सम्बंधित भी सभी समस्याएं भी दूर की जा सकतीं हैं और कृषि में लगने बाली बीमारी से बिना केमिकल स्प्रे, केमिकल फर्टिलाइज़र और बिना कीटनाशकों के उपयोग से निजात पा सकते हैं |
प्रेस वार्ता में डॉ० बंसल के साथ उपस्थित दिल्ली से आये डॉ ० जीवन सैनी ने भी अपने विचार रखे उन्होंने अपने अनुभव को पत्रकारों के साथ सांझा करते हुए बताया कि वह अपने मरीजों को चिकित्सकीय सेवाएं देने के साथ सकारात्मक ऊर्जा पर आधारित सहज योग के माध्यम से भी मरीजों को निशुल्क रूप से ठीक कर चुके हैं | डॉ ० सैनी ने आगे बताया कि उन्होंने कई ऐसे मर्जों को सहज योग और जलक्रिया के माध्यम से ठीक किया है जो काफी लम्बे समय से दवाइयां नियमित रूप से ले रहे थे लेकिन फिर भी वह पूरी तरह से आराम नहीं प्राप्त कर पा रहे थे |
स्पिरिचुअल फाउंडेशन द्वारा पिछले कई वर्षों से निशुल्क चिकित्सा प्रदान की जा रही है |
