गणतंत्र दिवस पर आगरा मंडल के 30 रेलकर्मी होंगे सम्मानित, मिलेगा नकद पुरस्कार

Share this post with your friends

एमजी न्यूज़ नेटवर्क : आगरा :  भारतीय रेलवे के आगरा मंडल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 रेल कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा प्रदान किया जाएगा। चयनित कर्मचारियों को 2000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि के साथ प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा।

डिस्क्लेमर: यह विज्ञापन समाचार सामग्री नहीं है। यह संबंधित अधिकारी/विभाग द्वारा प्रदत्त है।
डिस्क्लेमर: यह विज्ञापन समाचार सामग्री नहीं है। यह संबंधित अधिकारी/विभाग द्वारा प्रदत्त है।

रेलवे प्रशासन ने सभी चयनित कर्मचारियों को समय से ड्यूटी से मुक्त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि वे सम्मान समारोह में उपस्थित हो सकें।

सम्मान पाने वाले कर्मचारियों में विपिन कुमार, मानसी गर्ग, दिनेश चंद्र सैनी, भुवनेश दीक्षित, संतोष कुमार, हरदेव यादव, लोकमान सिंह, युवराज सिंह, भूरी सिंह, जितेंद्र कुमार मौर्य, प्रवीन सेठी, राजकुमार और हरिओम भारद्वाज प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इसके अलावा नरेंद्र सिंह गहलोत, अरविंद कुमार, मोहित कुमार शर्मा, सुशील कुमार, अतुल पाठक, एमपी मीना, राजवीर सिंह, शंकर लाल मीना, नरेश चंद, अविनाश कुमार, संजय केसरी, अनिल कुमार गौतम, गंगाराम, कन्हैया, दिनेश पनवार, कन्हैया लाल झा और दीपक राज को भी सम्मानित किया जाएगा।

रेल प्रशासन द्वारा आयोजित यह सम्मान समारोह 26 जनवरी को सुबह 8 बजे गोवर्धन रेलवे स्टेडियम, आगरा कैंट में संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *