77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी राष्ट्र को संबोधित

Share this post with your friends

एमजी न्यूज़ नेटवर्क : नई दिल्ली: 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को देशवासियों को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति का यह संबोधन राष्ट्रीय महत्व का होगा, जिसमें वे देश की उपलब्धियों, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों पर अपने विचार साझा करेंगी।

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति का संबोधन रविवार शाम 7 बजे आकाशवाणी के राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर एक साथ प्रसारित किया जाएगा, ताकि देशभर के नागरिक इसे सुन और देख सकें।

डिस्क्लेमर: यह विज्ञापन समाचार सामग्री नहीं है। यह संबंधित अधिकारी/विभाग द्वारा प्रदत्त है।
डिस्क्लेमर: यह विज्ञापन समाचार सामग्री नहीं है। यह संबंधित अधिकारी/विभाग द्वारा प्रदत्त है।

दूरदर्शन पर राष्ट्रपति का संदेश पहले हिंदी भाषा में और उसके बाद अंग्रेजी भाषा में प्रसारित किया जाएगा। इसके उपरांत दूरदर्शन के सभी क्षेत्रीय चैनलों पर भी इसका प्रसारण किया जाएगा। वहीं, आकाशवाणी के क्षेत्रीय नेटवर्क पर यह संबोधन रात 9:30 बजे से प्रसारित किया जाएगा।

हर वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संदेश देश के लिए दिशा और प्रेरणा का स्रोत माना जाता है। इस अवसर पर राष्ट्रपति देश की

एकता, अखंडता और संविधान के प्रति सम्मान का संदेश देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *