एस एन सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में आंत के कैंसर का हुआ ऑपरेशन |

Share this post with your friends

आगरा : एम जी न्यूज़ नेटवर्क : आगरा के एस एन मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक 58 वर्षीय मरीज की आँतों के कैंसर की सर्जरी करके मरीज के कैंसर का निदान किया गया | आपको बता दें कि 58 वर्ष के पुरुष ने गैस्ट्रोसर्जरी ओपीडी में परामर्श लिया, मूल्यांकन पर आंतों में रुकावट के साथ बड़ी आंत के कैंसर का पता लगा कैंसर का पता लगने के बाद  गैस्ट्रोसर्जरी टीम द्वारा तुरंत आपातकालीन ऑपरेशन थिएटर में उनका ऑपरेशन किया गया। गैस्ट्रोसर्जरी टीम में डॉ. विक्रम सिंह सोढ़ा (सहायक प्रोफेसर), डॉ. प्रतीक शाह (सहायक प्रोफेसर), डॉ. अतिहर्ष अग्रवाल (एसोसिएट प्रोफेसर क्रिटिकल केयर एंड एनेस्थीसिया), डॉ. दिव्या, डॉ. शेर्या, डॉ. बिनेश (रेजिडेंट्स) रहे।

ऑपरेशन के बाद मरीज को 2 दिनों के लिए आईसीयू में रखा गया था और फिर रोगी की स्थिति स्थिर होने  के बाद वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया। रोगी और उसके परिजन अस्पताल की उच्च सुविधा और  मरीज की देखभाल से खुश हैं। मरीज को पोस्ट ऑपरेटिव दिन 5 पर सफलतापूर्वक छुट्टी दे दी गई है |

AMOGH HS

प्रधानाचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता ने गैस्ट्रोसर्जरी टीम की सराहना करी । एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता  के निरंतर प्रयासों से सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक एसएनएमसी आगरा में यह उच्च गुणवत्ता वाली सुविधा उपलब्ध हुई। सर्जरी विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत लवानिया ने मरीज के इलाज के दौरान टीम का मार्गदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *