ललित कला संस्थान के छात्र-छात्राओं की सुरमयी प्रस्तुति से गूंजा राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन का मंच |

Share this post with your friends

एमजी न्यूज़ समाचार : आगरा : नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन का शुभारम्भ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण के बीच हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिवस केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन किया।

दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के ललित कला संस्थान के छात्र-छात्राओं ने अत्यंत मधुर एवं भावपूर्ण मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। संगीत की सुरमयी ध्वनियों और भक्तिमय वातावरण ने उपस्थित अतिथियों, पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सरस्वती वंदना के पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत राम भजनों ने पूरे सभागार को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथि और श्रोता संगीत की मधुर प्रस्तुति में भावविभोर दिखाई दिए। कई अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और प्रस्तुति की मुक्तकंठ से सराहना की।

 

सम्मेलन के दोनों दिनों में संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में डॉ. देवाशीष गांगुली, डॉ. कल्याणी गुप्ता, डॉ. वैशाली शर्मा, अनुज बघेल, अमनदीप सिंह, रियान खान, गौतम सुरेश, भानु प्रताप सिसोदिया, मानव कुमार, आर्ची, समृद्धि सिंह, प्रीति कुमारी एवं अपूर्वी गर्ग आदि   प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।

कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सम्मेलन को केवल एक पत्रकारिता आयोजन तक सीमित नहीं रहने दिया, बल्कि उसे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रंगों से भी सराबोर कर दिया। संगीत की स्वर लहरियों ने जहां एक ओर भारतीय संस्कृति और परंपरा का सुंदर परिचय कराया, वहीं दूसरी ओर उपस्थित लोगों को सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक शांति का अनुभव भी कराया।

कार्यक्रम में जब दोपहर का भोजन शुरू हुआ तब ऑडिटोरियम में उपस्थित मेहमानों के समक्ष डॉ. वैशाली शर्मा एवं डॉ. कल्याणी गुप्ता की टीम ने फ़िल्मी संगीत की कुछ मनमोहक प्रस्तुतियां भी दीं कलाकारों की इस फ़िल्मी संगीत की प्रस्तुति पर ऑडिटोरियम सीटियों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा फ़िल्मी संगीत की प्रस्तुति देने बालों में अनुज बघेल, अमनदीप सिंह, रियान खान, गौतम सुरेश, भानु प्रताप सिसोदिया, मानव कुमार, आर्ची, समृद्धि सिंह, प्रीति कुमारी एवं अपूर्वी गर्ग आदि प्रमुख रहे |

 

कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने ललित कला संस्थान के विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि युवा कलाकारों की ऐसी प्रस्तुतियां भारतीय सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं।

राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन के शुभारम्भ को भव्य, गरिमामयी एवं अविस्मरणीय बनाने में ललित कला संस्थान के छात्र-छात्राओं की संगीतमय प्रस्तुतियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी सराहना सम्मेलन में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों द्वारा की गई।

कलाकारों को सम्मानित करते हुए नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी और आगरा जिला उपाध्यक्ष सचिन श्रीवास्तव

और कार्यक्रम के समापन से पूर्व नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी और आगरा जिला उपाध्यक्ष सचिन श्रीवास्तव ने मंच पर सभी कलाकारों को सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह, पटका और मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कमाना माँ सरस्वती से की |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *