आगरा में LPG सिलेंडर की किल्लत के बीच बड़ा खुलासा, 5.77 लाख उपभोक्ताओं ने नहीं किया कनेक्शन सरेंडर

Share this post with your friends

एमजी न्यूज़ नेटवर्क : आगरा: LPG गैस सिलेंडर को लेकर मची आपाधापी की ख़बरों के बीच सामने आए आंकड़ों ने चौंकाने वाली स्थिति उजागर की है। जानकारी के मुताबिक आगरा में 5.77 लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने अब तक अपना LPG कनेक्शन सरेंडर नहीं किया है, जबकि वे पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं।

शहर में लगभग 1.05 लाख उपभोक्ता PNG कनेक्शन से जुड़े हुए हैं, लेकिन इनमें से करीब 55 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने LPG कनेक्शन बंद नहीं कराया है। ऐसे में गैस सिलेंडरों की मांग लगातार बनी हुई है, जिससे सप्लाई व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि PNG कनेक्शन मिलने के बाद भी लोग बैकअप के तौर पर LPG कनेक्शन को बनाए रखना चाहते हैं, यही वजह है कि बड़ी संख्या में सिलेंडर कनेक्शन सक्रिय हैं।

बताया जाता है कि PNG कनेक्शन जारी करते समय ग्रीन गैस कंपनी उपभोक्ताओं से LPG कनेक्शन की जानकारी लेती है और उन्हें संबंधित गैस एजेंसी में जाकर कनेक्शन सरेंडर करने की सलाह भी देती है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग अपने LPG कनेक्शन को बंद नहीं करा रहे हैं।

कई मामलों में उपभोक्ता अपने LPG कनेक्शन को परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर ट्रांसफर करवा देते हैं। इससे आधिकारिक तौर पर कनेक्शन सक्रिय बने रहते हैं और सिलेंडर की मांग कम नहीं हो पाती।

ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े जानकारों का कहना है कि अगर PNG कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ता LPG कनेक्शन सरेंडर कर दें तो शहर में सिलेंडर की किल्लत की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। जिसे देखते हुए सरकार ने PNG कनेक्शन धारकों को LPG सिलेंडर देने से मना कर दिया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *